रांची:
रांची में जमशेदपुर निवासी डेंटिस्ट के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने उसकी कथित सहेली ओली विश्वकर्मा समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश और फवाद नाम का युवक शामिल है। पीड़िता ने दानिश पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी सहेली ओली विश्वकर्मा के फ्लैट में रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि ओली विश्वकर्मा ने उसे बर्थडे पार्टी के बहाने फ्लैट में बुलाया था, जहां अन्य लड़कियों के भी शामिल होने का दावा किया था।

दानिश और फहद खड़गपुर से गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों दानिश और फवाद को बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है, वहीं इस केस में 26 वर्षीय ओली विश्वकर्मा को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस केस में एक अन्य आरोपी की तलाश है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीनों आरोपी रांची के ही रहने वाले हैं
पुलिस ने जानकारी दी है कि रेप केस में मुख्य आरोपी 27 वर्षीय दानिश रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला है, वहीं 27 वर्षीय फहद मल्लिक लोअर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत आजाद बस्ती, पत्थलकुदवा का निवासी है। वहीं, 26 वर्षीय ओली विश्वकर्मा रांची के जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के दिनकर नगर की रहने वाली है।
रांची में मेडिकल स्टूडेंट है पीड़िता
गौरतलब है कि पीड़िता रांची में मेडिकल की स्टूडेंट है। 9 अप्रैल को उसकी सहेली ओली विश्वकर्मा उसे बर्थडे पार्टी के बहाने अपने फ्लैट में ले गई। पीड़िता फ्लैट में पहुंची तो पहले केट काटा गया और फिर उसके बाद भी लोग वहीं रूके रहे। पीड़िता का आरोप है कि केक खाने के बाद उसी सुस्ती महसूस होने लगी। वहां मौजूद शादाब नाम का युवक अपने 2 दोस्तों फहद और दानिश के साथ मौजूद था। पीड़िता कमरे में बैठी थी कि तभी दानिश ने उसे पिज्जा खाने को दिया। युवती का दावा है कि पिज्जा स्लाइस खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे लगा कि वह नशे में है।
नशीला पिज्जा खिलाकर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि तबीयत खराब होने पर वह फ्लैट के ही एक कमरे में आराम करने चली गई, तभी पीछे से दानिश भी कमरे में आया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर जबरन रेप किया। पीड़िता का कहना है कि उसने विरोध करना चाहा, लेकिन नशे की हालत में खुद को नहीं बचा सकी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दानिश और ओली विश्वकर्मा को तत्काल गिरफ्तार किया था। बाद में फहद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शादाब अभी फरार है।